katniLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में अनलॉक के पहले कोरोना की बिदाई की बेला, 634 सेम्पल की रिपोर्ट में मिला केवल एक पॉजिटिव, ठीक हुए 57 मरीज

कटनी। आशीष रैकवार। एक जून से संभावित अनलॉक के पहले कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत मिली है। आज जिले में 634 सेम्पल की रिपोर्ट में मात्र एक पॉजिटिव केस दर्ज किया गया है। कह सकते हैं कि कटनी में कोरोना की बिदाई की बेला आ गई बशर्ते लोग इसी तरह सतर्कता बरतें तब।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने बताया कि 28 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट की 396 सेम्पल की रिपोर्ट में राजीव गांधी वार्ड निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि सुप्राटेक अहमदाबाद की इंदौर लेब से मिली 238 सेम्पल (आरटी पीसीआर) की रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।

इस तरह जिले में आज संक्रमण की दर 0.15 प्रतिशत हो गई है। स्वस्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घण्टे में 57 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9341 हो गई है, इसमें से 9098 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। बुलेटिन में एक मौत भी दर्ज की गई है। जिले में एक्टिव केस अब 136 हैं। जिसमे से 24 जिला अस्पताल में, 14 निजी अस्पताल में और 98 होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम