Coronakatni

बड़ी खबर: कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं रुक रहा कोरोना संक्रमण, ICMR की रिपोर्ट में आज मिले 9 मरीज, 1104 डिस्चार्ज

Katni Corona News। कटनी katni जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना Corona  संक्रमण नहीं रुक रहा है। आज रात ICMR जबलपुर Jabalpur से मिली रिपोर्ट में 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे अमरैया पार कैमोर निवासी एक ही परिवार के 37 और 50 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिले।

वहीं देवराखुर्द डोकरिया निवासी 52 वर्षीय पुरूष, छेघरा कन्हवारा निवासी 38 वर्षीय युवक, तिघरा कला रीठी निवासी 21 वर्षीय युवक, बिलहरी निवासी 28 वर्षीय युवती, उमरियापान निवासी 37 वर्षीय युवक एवं झिन्ना पिपरिया ढीमरखेड़ा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।

इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1288 हो गई है। खास बात यह है कि अब तक 1104 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है।

Back to top button