बड़ी खबर: कटनी उपजेल में विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर दी जान

कटनी। कटनी उप जेल में एक विचाराधीन बंदी की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी पुष्टि माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने की है। इधर मृतक बंदी के परिजनो ने मौत को संदिग्ध माना है।

मृतक राजकुमार पटेल पिता राधामोहन 40 वर्ष पटोहा रीठी निवासी कोरेक्स सिरप बेचने के मामले में जेल में था।27 दिसम्बर को जेल गया था फिर पेरोल पर छूट गया था

दो दिन पहले पैरोल से वापस जेल आया था। विचाराधीन कैदी रहा परिजनों का कहना है कि संदिगध मौत हुई हैं। कोई बीमारी भी नहीं थी राजकुमार को मामले की पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दरवाजे में गमछा से बंदी ने फांसी लगाई।

News updating

Exit mobile version