सड़को पर कचरा उठाने वाली ने जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट

2018 3image 14 28 5729631251 ll

वेब डेस्क। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने वाली महिलाओं को प्रेजेंटेबल दिखने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती है. बालों से लेकर पैर के नाखूनों तक सबकुछ टिप-टॉप होना जरूरी है… जी नहीं, ये जरूरी नहीं है। इस बात कर साबित कर दिखाया है मोरोक्को की सना मातत ने। 25 साल की सना एक सफाई कर्मी हैं  जिन्होंने ‘मिस क्लीनर्स’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता है, इसके बाद सोशल मीडिया पर सना की कहानी वायरल हो गई।
Yashbharat


कई लोगों के लिए यह मानना काफी मुश्किल है कि सना सड़कें साफ करती हैं और कचरा उठाती हैं। सना शादीशुदा हैं। वे इतनी फिट हैं कि उन्हें देखकर यह कोई नहीं बता सकता कि वह दो बच्चों की मां भी हैं।
Yashbharat
सना का कहना है कि “मेरी चेहरा उन्हें एक बेहतर नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है, लेकिन फिर भी मुझे अपने काम पर गर्व है और आगे भी अपना काम बदलना नहीं चाहती हूं। मैं एक अच्छे जीवन के लिए ही काम कर रही हूं और अपने देश की सड़कों को साफ रखने में अपना योगदान देकर वह खुश हूं।
Yashbharat
इस प्रतियोगिता का आयोजन OZON एनवायरमेंट ऐंड सर्विसेज की तरफ से कराया गया था हालांकि, सना को यह खिताब सिर्फ उनकी खूबसूरती की वजह से ही नहीं बल्कि उनके अनुशासन को देखते हुए भी दिया गया है, जो कि प्रतियोगिता की अहम शर्त थी। वो इस जीत का श्रेय अपनी मां को देती हैं।