Thursday, April 9, 2026
Latest:
jabalpur

बैंकों के कर्मचारी आज भी हड़ताल पर

जबलपुर,यभाप्र। ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर कल से शुरू हुई दो दिवसीय अखिल भारतीय देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी दिन कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। शहर के करीब बैंक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सिविक सेंटर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंक बंद होने से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान हैं। सिविक सेंटर उद्यान में सुबह 11 बजे के बाद एमपीबीईए के सहायक महासचिव संतोष गुप्ता सहित अन्य यूनियनों के पदाधिकारी व कर्मचारी प्रदर्शन करने पहुंचे। यहां सभा के जरिए बताया गया कि केंद्रीय श्रमिक संगठनों और विभिन्न सेक्टरों के ट्रेड यूनियनों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया। बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के एनएन कपूर, एचपी पटेल, जसबीर आहूजा, शानेन्द्र, समन आदि ने कर्मचारियों के साथ मिलकर नारेबाजी की और नीतियों का विरोध जताया। हड़ताल में एसबीआई के कर्मचारी व अधिकारी शामिल नहीं हुए। सिर्फ बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा, देना, विजया, यूनियन बैंक, यूनाइटेड कमर्शियल बैंक, आंध्रा बैंक जैसे अन्य बैंक में कामकाज नहीं किया गया। जिले में सबसे ज्यादा खाताधारक एसबीआई के हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply