Tuesday, May 5, 2026
Latest:
jabalpur

बेलखेड़ा में रेत ले जा रहे ट्रैक्टर चालक की हत्या

जबलपुर। कल देर रात बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पावला ग्राम में रेत ले जा रहे ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मेरेगांव निवासी टै्रैक्टर मालिक सेवकराम पटेल का टै्रैक्टर आकाश मल्लाह चलाता था।

कल रात ट्रैक्टर में रेत भरकर आकाश और उसका एक साथी और एक अन्य टै्रक्टर में रेत भर कर जा रहे थे। तभी पावला घाट के पास उसे दिनेश सिंह ने रोक लिया ।

कोई कुछ समझ पाता उसके पहले दिनेश सिंह ने आकाश को इतनी तेज गोली मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे चल रहे टै्रक्टर चालक ने आकाश के ट्रैक्टर मालिक को यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम