Site icon Yashbharat.com

बेटे के विवाह की व्यस्तता के बीच कटनी पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रभात झा, घंटाघर में किया ध्वजारोहण

कटनी/ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच अल्पप्रवास पर कटनी पहुँचे।

स्थानीय घंटाघर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके उपरांत वे भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, अर्पित पोद्दार, महेश शुक्ला, रवि खरे,गीता गुप्ता,डीडी बनर्जी, कैलाश जैन, सुरेष सोनी, सचिन तिवारी, अभिषेक ताम्रकार, कामेंद्र सिंह, नंदकुमार बसरानी, सुरेश रोचलानी, सीमा जैन, रुक्मणि बर्मन, भावना सिंह, शमीम बनो, शिल्पी सोनी, शीला राय, नीलमणि बरसैयां, निशि सिन्हा, पूजा राय, पार्वती निषाद, हेमलता श्रीवास्तव, मनोरमा पाठक, अन्नू पाठक,रमेश सोनी,ऋचा गेलानी, कल्लो बाई, सुभद्रा सोनी, रेखा बर्मन, आरती सतीश पटेल ,प्रदीप वैश्य, मयंक गुप्ता, शैलेंद्र चनपुरिया,भरत टेकचंदानी, डब्बू रजक, शरद अग्रवाल, नीरज दुबे, अवकाश जायसवाल, आशीष कंदेले, विष्णु केवट, गुड्डू तिवारी, कैलाश तनवानी, संजय कनकने, महेश निषाद, मनोहर बर्मन आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने किया।

आपको बता दें कि राट्रीय उपाध्यक्ष के छोटे बेटे का विवाह गत दिनों दिल्ली में हुआ जिसमे महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज शामिल हुए। इसका ग्रेंड रिशेप्शन 2 फरवरी को भोपाल में होगा।

Exit mobile version