Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

बेटे की चाहत में बेटी की बली चढ़ाने पिता ने उठाई तलवार, घटना दबाने की कोशिश में पुलिस !

इंदौर : जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाह में बेटी को बली चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। एमजी रोड पुलिस पुलिस के अनुसार सुभाष मार्ग निवासी 21 वर्षीय नेहा बैराल की शिकायत पर पति निखिल, ससुर,सास, ननद,, मौसी सास, काका ससुर, ननदोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। नेहा का आरोप है कि वर्ष 2016 में निखिल से शादी हुई थी। उसको दो बेटियां हुईं तो आरोपियों ने परेशान करना शुरू कर दिया।

17 28 010497840tan llसास ,मौसी सास और ननद ने कहा उन्हें ‘माताजी’ आती है। सभी घर में चौकी बैठा कर तंत्र क्रिया करते थे। रात 2 बजे हवन करने लगते थे। पति निखिल तलवार लेकर खड़ा हो जाता था। वह बेटे के लिए एक बेटी की बली देने के लिए दबाव बना रहे थे। नेहा इसके लिए लड़ी और सीएम हेल्पलाइन व पुलिस को शिकायत कर दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने घटना को दबाने की कोशिश की और सामान्य मामला बताकर प्रकरण दर्ज किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply