बेंगलुरु से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी पंजाब

ipl

PBKS vs RCB Dream11: पंजाब किंग्स 9 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने को तैयार है। 11 में से चार मैच जीतकर पंजाब अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। आरसीबी 11 मैचों में से चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। बेंगलुरु पिछले पांच मैचों में लगातार तीन जीत के साथ बेहतर फॉर्म में है।

आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 32 बार आमना-सामना हुआ है। पीबीकेएस 17 मैचों में विजयी रहा है। जबकि आरसीबी ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पंजाब का बेंगलुरु के खिलाफ उच्चतम स्कोर 232 है। पीबीकेएस के खिलाफ आरसीबी का हाईस्कोर 226 रन है।

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, T20I में भारत की सबसे बड़ी हार; सीरीज में 3-1 से आगे टीम इंडिया