Latestदिल्‍ली

बुराड़ी कांड: लो अब भाई ने खोला 11 पाइपों का यह राज!

नई दिल्ली: पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत का मामला अब पुलिस के लिए पहेली बनजा जा रहा है।

घटना के तीन दिन बाद चित्तौडग़ढ़ में रहने वाले तीसरे भाई दिनेश सामने आए हैं। उन्होंने मौतों के पीछे तंत्र-मंत्र और धर्मांधता या किसी तांत्रिक की बात होने से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने घर से बाहर निकले 11 पाइपों का राज भी खोला है। दिनेश का कहना है कि पाइप वाली बात बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि दरअसल उनके भाई का प्लाईउड का काम था, इस वजह से काफी काफी गैस बनती थी और इन 11 पाइपों को इसीलिए लगवाया गया था ताकि गैस निकलती रहे।

17 52 5320110203 ll
वहीं जांच-पड़ताल कर रही पुलिस को इसी घर की पिछली वाली दीवार पर 11 पाइप लगे हुए मिले हैं। इन पाइपों के बारे में पड़ोसी भी कुछ नहीं जानते और न ही किसी को इस बारे में कुछ पता है। पुलिस इ पाइपों को परिवार के साथ ही जोड़ कर देख रही है। दीवार पर सबसे ऊपर एक पाइप लगा है जो कि घर की मुखिया नारायण का प्रतीक माना जा रहा है। इन 11 पाइपो में चार सीधे हैं जबकि 7 पाइप मुड़े हुए हैं। इन पाइपों पर पानी के भी कोई निशान नहीं है। ऐसे में पुलिस का शक मजबूत हो गया है कि इसका आध्यात्मिक से कोई कनेक्शन हो सकता है।

17 53 1926870201 ll
बता दें कि रविवार को जैसे ही एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत की खबर आई इलाके में ही नहीं पूरे देश में इसको लेकर चर्चा है। इस मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है लेकिन घर में मिले दो रजिस्टर को लेकर पुलिस की जांच तंत्र-मंत्र की ओर भी है। दरअसल घर के अंदर बने एक छोटे से मंदिर से दो रजिस्टर भी मिले हैं जिसमें मोक्ष को लेकर लिखा गया है।

17 53 3680310204 ll
कॉल डिटेल से सुराग
पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाले हैं, उसके आधार पर भी कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। भाटिया परिवार के लोगों ने 28, 29 और 30 जून को करीब 60 लोगों से बातचीत की थी। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ बाबा और कई लोगों पर शक गहरा रहा है।

17 54 1082670205 llवर्ष 2015 से ही चल रहा था आत्मा का चक्कर
पुलिस को घर से दो रजिस्टर मिले हैं उसमें अगस्त 2015 से लिखना शुरू किया गया था। जिसमें 30 जून की शाम तक लिखा गया है। पुलिस की मानें तो ललित पर अपने पिता की आत्मा आती थी। परिवार वालों ने कई बाबाओं से आत्मा को शांत करने के लिए संपर्क किया था। जिसके बारे में किसी को भनक तक नहीं पडऩे दी गई। शनिवार रात भी तंत्र साधना की गई थी। इस प्रक्रिया में एक बरगद के पेड़ की शाखाओं की तरह से सभी सदस्यों को लटकना था। जबकि ललित को बरगद का तना बनना था। परिवार को यकीन था कि मरने से पहले ललित पर पिता की आत्मा आएगी तो वह सभी को बचा लेगा। इसके बाद आत्मा से मुक्ति मिल जाएगी और उनके मोक्ष का रास्ता भी खुल जाएगा। पुलिस को शव भी बरगद के पेड़ से लटके हुए अंदाज में मिले। जांच में पुलिस को परिवार वाले के मोबाइलों में तंत्रमंत्र की साइटों और वीडियो के लिंक भी मिले हैं। जिसे सब्सक्राइब भी किया गया था। फेसबुक वाल पर भी इसी तरह की सामग्री मिली है।

Leave a Reply

Back to top button