Site icon Yashbharat.com

बुजुर्गों को अब बैंक देगी घर पहुंच सेवा-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किये निर्देश

old people bank

जबलपुर, विशेष प्रतिनिधि। 70 वर्ष्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्गोंं को अब बैंक से लेन देन करने के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं है। ऐसे बुजुर्गों को विशेष रूप से पेंशन भोगियों के संबंधित बैंक पहुंच कर अपनीसेवाएं देंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए सभी बैंकों को निर्देश दे दिये हैं। साथ ही कहा है कि इसमें कोताही न बरती जाये। उल्लेखनीय है कि 70 वर्ष के बुजुर्गों को प्रतिमाह अपनी पेंशन प्राप्त करने के लिए बकैंक जाना पड़ता है और वहां अपना पैसा प्राप्त करने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कभी कभी बुजुर्गोंं को माह में एक से अधिकबार अन्य कायों्र के लिए बैंक में दस्तक देना होती है। ऐसे में अशक्तबुजुर्गोंं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कभी कभी तो उनके परिजन बमुश्किल उन्हें बैंक ले जा पाते हैं। बुजुर्गोंं की परेशानियां सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने उक्त निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इस निर्देश को अमलीजामा पहनाने में महीनों लग जाएंगे। लेकिन देर से सही बुजुर्गों को इससे बड़ी राहत मिल जाएगी।
जानकारी के अनुसार अभी पेंशन भोगियों को प्रतिवर्ष अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देने बैंक जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त कभी उन्हें पैसा जमा करना होता है या पैसा निकालना होता है ऐसी स्थिति में उन्हें कष्टप्रद परिस्थितियों का सामना करना होता है। पता चला है कि बैंकों ने ऐसे बुजुर्गोंं को सुविधाएं देने के लिए अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है। अब बुजुर्ग घर बैठे संबंधित बैंक को फोन करेगा और वहां का कर्मचारी उनके घर आकर पैसों का लेनदेन अथवा अन्य कार्य संपादित कराएगा। बहरहाल रिजर्व बैंक की एक अच्छी पहल है। अब 7 दशक पार करने वाले बुजुर्ग जल्दी से जल्दी इस सेवा को पाने का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version