बुजुर्गों की रखवाली करेगी पुलिस, शॉट फ़िल्म क्लिप से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में Bhopal Police

India pak

भोपाल । अब आपके सूने मकान और घर में अकेले बुजुर्ग की रखवाली पुलिस करेगी। इसके लिए आपको थाने जाने की जरूरत नहीं होगी।

बल्कि भोपाल पुलिस द्वारा बनाई गई वेबसाइट ‘भोपालपुलिसडॉटकाॅम’ पर रजिस्टर्ड करना होगा।

इसके जरिये लोगों को 14 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। इसमें घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग, सूने मकान, किरायेदार, नौकर और चरित्र सत्यापन की जानकारी ऑनलाइन देना होगी।

लोगों को जागरूक करने के लिए इन दिनों पुलिस ने एक शार्ट क्लिप बनाई है। जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। कोरोना महामारी के दौरान अपराध बढ़ने की बात को नकारा नहीं जा सकता।

इसलिए राजधानी की पुलिस अब तकनीकी रूप से मजबूत हुई है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को रोकने ऑनलाइन वेबसाइट लांच की गई है।

इससे लोगों को थाने और अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके तहत वृद्घों की सुरक्षा और सूने मकानों की निगरानी पर फोकस किया गया है।

लोगों की सहूलियत के हिसाब 14 सेवाएं ऑनलाइन मिल जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी यह जानकारी भोपालपुलिसडॉटकाम पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद चरित्र सत्यापन, घरेलु मदद, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, एफआइआर की जानकारी,

गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी, पासपोर्ट की जानकारी, चोरी व गुम मोबाइल की जानकारी, वरिष्ठ नागरिक देखभाल, खाली घर की जानकारी और यातायात चेतावनी जैसी सहूलियतें मिलेंगी। आपको लाभ उठाने के लिए सिर्फ इस वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करना है।

इसे भी पढ़ें-  करवाचौथ पर ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने खलबत्ते से कुचलकर की पत्नी की नृशंस हत्या, शव ढककर हुआ फरार