बीजेपी MP बोले- किसी ने जुर्रत की तो 2.6 फीट अंदर गाड़ दूंगा
नवरात्र में हर साल दिल्ली की विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा राम लीला का मंचन होता है, जिसमें बड़े पैमाने पर कलाकार भाग लेते हैं। इस साल कई राजनीतिक हस्तियों ने भी रामलीला में अहम किरदार निभाए। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी रामलीला में भूमिका निभाते नजर आए। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार (27 सितंबर) को लवकुश रामलीला कमेटी की रामलीला में अंगद बने थे। इस दौरान उन्होंने मंच से ऐसे कई डायलॉग बोले जो सियासी जगत में काफी चर्चित रहे हैं।
बाली पुत्र अंगद बने मनोज तिवारी ने मंच से रावण के सेवकों और अनुचरों को सख्त चेतावनी दी कि हमारे और रावण के बीच जो कोई भी आएगा उसे ढाई फीट अंदर जमीन में गाड़ दूंगा। बता दें कि दो दिन पहले ही सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि अगर सीमा पार से कोई आतंकी भारत में दाखिल हुआ तो जमीन के अंदर ढाई फीट नीचे गाड़ दूंगा।


‘ Click here https://youdao-pc4.com The depth of your knowledge shines through every sentence.