Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

बीजेपी की अंतिम लिस्ट मंत्री कुसुम महदेले का टिकिट कटा, पवई से उम्मीदवार बदला

भोपाल। बीजेपी ने अपनी अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पन्ना से मंत्री कुसुम महदेले का टिकट कट गया है। पन्ना से बृजेंद्र सिंह को उतारा गया है । बृजेन्द्र सिंह पवई से चुनाव लड़ते थे। वही पवई में बीजेपी ने हेरफेर किया है। पवई से प्रहलाद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है, यह सपा के घोषित उम्मीदवार थे, आज ही उन्हें भाजपा में शामिल कराया गया।

पन्ना जिले की पवई विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह लोधी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह उपस्थित थे। पन्ना जिला पंचायत के सदस्य एवं पवई विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह लोधी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री लोधी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से देश और प्रदेश के भविष्य के लिए काफी उम्मीदें हैं।

सिवनी मालवा से प्रेम शंकर वर्मा

महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान

गरोठ से देवीलाल धाकड़

भोपाल उत्तर से फातिमा रसूल सिद्दीकी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply