Site icon Yashbharat.com

बिहार बीजेपी प्रमुख की धमकी पर भड़की AAP नेता, बोली- चल बे हट भाजपा के दंगाई… ​​

Alka Lamba.

बिहार प्रदेश अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उंगली या हाथ उठाएगा तो उसका हाथ काट दिया जाएगा। नित्यानंद के इस बयान पर विपक्ष ने बीजेपी पर खूब निशाना साधा और उनकी कड़ी आलोचना भी की थी जिसके बाद नित्यानंद  ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। वहीं इस मामल के तूल पकड़ने के बाद आम आदमी पार्टी विधायक अलका लाम्बा ने नित्यानंद को भाजपा का दंगाई कह दिया है। अलका लाम्बा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “चल बे हट भाजपा के दंगई.. तेरे उंगली तोड़ने और कत्लेआम मचाने से पहले देश की जनता तुम चमचों और दंगाइयों को ही उठाकर सत्ता से बाहर फैंक देगी।”

अलका के इस ट्वीट पर कई लोग उनकी तारीफ करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा “सिर्फ सत्ता से ही नहीं जनता इतनी परेशान है कि अब भाजपाइयों को दुनिया से उठाकर फेंकने लगी है।” एक ने लिखा “यह मेरी इच्छा है कि गुजरात चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिले। बीजेपी बहुत ही घमंडी पार्टी बन गई है।” एक ने लिखा “अब समय आ गया है बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देने का। भगवान शिव ने भी दुष्टों के नाश के लिए शस्क्ष उठाए थे, हमें भी उठाने पड़ेंगे।” एक ने लिखा “संघी सरकार चला रहे है या कसाई खाना, कोई हाथ काट रहा है, कोई गर्दन, कोई जबान, कोई नाक तो कोई सिर।” इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी नित्यानंद राय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं।

Exit mobile version