Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

बिहार के Ex DGP गुप्तेश्वर पांडेय की JDU में शामिल होने की अटकलें तेज, कुछ ही देर में करेंगे नीतीश से मुलाकात

पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर मुलाकात करेंगे। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंच रहे हैं, संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर वहीं तीर (जेडीयू का चुनाव चिह्न) की कमान संभालेंगे।

इसके बाद ही वे अपने आगे की पारी का ऐलान करेंगे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार गुप्तेश्वर जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था।

इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्‍होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्‍वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम