Latest
बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, सीएम ने किया 4 लाख रुपये मुआवजे का एलान
मध्यप्रदेश के देवास जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम ने ट्वीट किया- देवास एवं आगर मालवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!








