Site icon Yashbharat.com

बिग बॉस सेकेंडरनरअप विकास गुप्ता ने किया ज्योति को कॉल, ये थी खास बात

मुंबई। बिग बॉस सीजन 11 के सेकंड रनर अप रहे विकास गुप्ता ने सिटी टास्क के दौरान पुनीश और शिल्पा शिंदे से 6 लाख रुपए जीते थे।

अब खबरें आ रही है कि टास्क में जीती हुई इस रकम को वे दो हिस्सों में बांटने वाले हैं। वे इस जीती हुई रकम को दो भागों में बांटकर अर्शी खान और ज्योति कुमारी को देंगे। ये दोनों कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में उनकी करीबी दोस्त रहीं हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने कहा कि मैं दोनों के बीच 3-3 लाख रुपए बांट दूंगा। बिहार के छोटे से शहर से आई ज्योति ने घर में मेरा हमेशा साथ दिया था।

बिग बॉस के इस सीजन में कॉमनर के रूप में एंट्री करने वाली ज्योति ज्यादा समय तक घर में नहीं टिक पाई थी।

जितने समय भी घर में थी उनकी विकास के साथ अच्छी ट्यूनिंग रही। लगता है विकास को भी ज्योति से खास लगाव हो गया है।

तभी तो शो से बाहर आने के बाद विकास ने ज्योति को कॉल भी किया। घर में रहते हुए ज्योति ने इच्छा जताई थी कि वह फिल्म या टीवी में काम करना चाहती है।

बस फिर क्या था शो से बाहर आने के बाद विकास ने कॉल कर ज्योति से पूछ लिया कि वह मुंबई कब आ रही है और कोई भी परेशानी हो तो मुझे कॉल करना। मैं हमेशा तुम्हारी मदद के लिए तैयार हूं।

गौरतलब है कि घर से बेघर होने के बाद ज्योति ने अपना मेकओवर किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Exit mobile version