नई दिल्ली। बाहुबली एक्टर मधु प्रकाश की पत्नी भारती ने मंगलवार को आत्महत्या करली। बताया जा रहा था कि भारती को शक था कि उसके पति का अफेयर है इस वजह से उसने जान दे दी। लेकिन अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है। भारती के पिता रविंदर ने मधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पिता का आरोप है कि मधु उनकी बेटी से दहेज के लिए मार पीट किया करता था।
रविंदर ने पुलिस को बताया, मधु अक्सर मेरी बेटी को दहेज के नाम पर प्रताड़िता करता था। उसने मेरी बेटी के साथ कई बार मारपीट की है। यही वजह है कि मेरी बेटी ने तंग आकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि पुलिस ने मधु के खिलाफ सेक्शन 304B( डाउरी डेथ) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी मधु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
क्या था मामला :
बाहुबली एक्टर मधु प्रकाश की पत्नी भारती ने आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार रात की है। द हंस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मधु मंगलवार शाम को करीब 7:30 जब अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा की भारती ने फांसी लगा ली है और उनकी बॉडी पंखे से लटकी हुई है। आत्महत्या करने से एक दिन पहले भारती ने मधु को कॉल भी किया था और घर जल्दी आने के लिए कहा था। लेकिन मधु जिम और शूटिंग में बिजी थे, भारती ने धमकी भी दी कि अगर वो जल्दी घर नहीं आए तो वो अपनी जान दे देगी, लेकिन मधु ने उन्हें इग्नोर कर दिया। इसके बाद भारती ने मधु के घर आने से पहले ही अपनी जान दे दी।
आपको बता दें कि मधु और भारती ने साल 2015 में शादी की थी। भारती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं। पुलिस ने फिलहाल मधु का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया है और उनकी पत्नी की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

