Site icon Yashbharat.com

बाल-बाल बचे उद्धव ठाकरे, टेक ऑफ से पहले विमान के सामने आई नील गाय

अयोध्या: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे रविवार दोपहर अयोध्या से मुंबई जाने के लिए विमान में सवार हुए। यह विमान टेक ऑफ करने वाला ही था कि रनवे पर सामने से नील गाय आ गई। हालांकि उनका विमान सुरक्षित रवाना हो गया लेकिन, जिस तरह से नील गाय अचानक रनवे पर रफ्तार पकड़ चुके चार्टर्ड प्लेन के आगे आई उससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरयू तट पर आरती की। इसके बाद उन्होंने साधू-संतों और शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वो राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं आए हैं, बल्कि 4 साल से सोई हुई सरकार को जगाने आए हैं।

Exit mobile version