बारिश से रुका मैच, ऑस्ट्रेलिया गहरे संकट में, लगा आठवां झटका
रांची। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को पहले टी20 मैच में भारत के खिलाफ आठवां झटका लगा जब डेन क्रिस्टियन रन आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने समाचार लिखे जाने तक 19 अोवरों में 8 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। टिम पैन 6 और डेन क्रिस्टियन 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत उस वक्त बिगड़ गई जब पहले ही अोवर में डेविड वॉर्नर 8 रन बनाकर भुवी की गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठे। इसके बाद फिंच और ग्लेन मैक्सवेल स्कोर को 55 रनों तक ले गए। मैक्सवेल 17 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल की गेंद पर मिडविकेट पर बुमराह को कैच थमा बैठे। फिंच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कुलदीप ने उन्हें चतुराइपूर्वक गेंदबाजी कर बोल्ड किया। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए।
इसके बाद कंगारू बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का प्रतिकार नहीं कर पाए। मोइजेस हैनरिक्स (8) को कुलदीप ने बोल्ड किया तो ट्रेविस हेड (9) को हार्दिक पांड्या ने चलता किया। इसके बाद बुमराह ने एक अोवर में दो विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को गहरे संकट में डाल दिया। उन्होंने टिम पैन (17) और नाथन कोल्टर नाइल (1) को बोल्ड किया। क्रिस्टियन 9 रन बनाकर रन आउट हुए।
दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज के इस पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत ने इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अंतिम वनडे की टीम में दो बदलाव किए। भारत ने अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे की जगह कुलदीप यादव और शिखर धवन को शामिल किया।
उधर कंधे की चोट के चलते कप्तान स्टीव स्मिथ के सीरीज से बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
भारत ने वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। भारत का टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है और वह इसे टी20 फॉर्मेट में भी बनाए रखना चाहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी वर्षा की संभावना है जिसके चलते इस मैच पर खतरा मंडरा रहा है।


‘ Click here https://eyyguanwango.com Your perspective is both refreshing and necessary.