Site icon Yashbharat.com

बायडू से पीछे है Google: चीन की सबसे बड़ी इस इंटरनेट कंपनी में चेहरे और आवाज से होते हैं काम

face to face

बीजिंगः चीन की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बायडू ने एेसी तकनीक निकाली है जो गूगल से भी ज्यादा आधुनिक और आसान है। बायडू के बीजिंग स्थित हेडक्वार्टर में कर्मचारियों का लगभग हर काम फेस रिकगनीशन (चेहरा पहचानने वाली) तकनीक से हो जाता है। फिर चाहे वो गेट से किसी की एंट्री हो, कॉफी का ऑर्डर हो या खाने का बिल पेमेंट।

बीजिंग में बायडू के मुख्यालय में 20 हजार लोग काम करते हैं। सभी आर्टीफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक फेस रिकगनीशन का इस्तेमाल करना बेहतर ढंग से जानते हैं। दफ्तर में एंट्री से लेकर कुछ खरीदने तक हर काम इस तकनीक की मदद से करते हैं। किसी भी शख्स के हाथ में आईडी कार्ड नहीं होता।न ही लोग अंदर अपना पर्स साथ लेकर घूमते हैं। गूगल के देश से जाने के बाद से ही अपनी उन्नत तकनीक की बदौलत बायडू ने चीन के करीब 70 फीसदी मार्केट पर एकतरफा कब्जा कर लिया। बायडू के काम करने का तरीका भी काफी हद तक गूगल जैसा ही है।

Exit mobile version