Site icon Yashbharat.com

बाबा रामदेव ने कहा -वह नर्दलीय हैं और सर्वदलीय भी

ramdev

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले योग गुरू बाबा रामदेव ने भारतीय जनता पार्टी को झटका दे दिया है। रामदेव ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रनिर्माण के काम में लगे हैं, इसलिए वह नर्दलीय भी हैं और सर्वदलीय भी।

रामदेव ने कहा कि देश में अच्छी लीडरशिप वाली सरकार होनी चाहिए लेकिन, वह वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी की प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मां, मुझसे 35 साल पूर्व गुरुकुल में मिलने आई थी तब उसका पूरा आंचल आंसुओं से भीगा था। तब मुझे अपनी मंजिल व राह का पता नहीं था कि मैं एक सफल बिजनेसमैन बन जाऊंगा। हालांकि, मैं योगी बनना चाहता था लेकिन, आज मेरे पास 100 ट्रस्ट व सोसायटियां व कंपनी हैं। मेरा फार्मूला है, जो पाओ उसे भारत माता के हित में लगाओ। मैंने अब तक 11,000 करोड़ रुपए की चैरिटी की है लेकिन, मेरी जेब में आज पांच रुपए भी नहीं हैं। साथ ही राहुल गांधी पर कमेंट्स करते हुए कहा कि न तो मैं पप्पू हूं और न ही गप्पू हूं। गुरुकुल से जब शिक्षा ग्रहण कर निकला तब मेरे गुरु ने मुझे 500 रुपए दिया था। मैं कहीं भी जाता हूं तो उससे कोई पैसा नहीं लेता। आज पतंजलि के पास जो भी पैसा है वह देश में ही रहता है। यानी पतंजलि का उत्पादन भी देशी और धन भी देशी ही है।

Exit mobile version