Latest

बाबा रामदेव के गुरुकुल में मध्य प्रदेश की युवती की संदिग्ध मौत

भोपाल। बाबा रामदेव के हरिद्वार में स्थित वेदिक कन्या गुरुकुल में पढ़ने के लिए गई मध्य प्रदेश की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। लोकल मीडिया के अनुसार युवती ने गुरुकुल की छत से छलांग लगा दी थी।

घटना उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की बताई जा रही है। गुरुकुल में युवती का नाम साध्वी वेदाग्या पुकारा जाता था। सन 2018 में युवती अध्ययन के लिए गई थी साथ ही बतौर शिक्षक अध्यापन का कार्य भी कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा भी यह नहीं बताया गया कि युवती मध्यप्रदेश में किस शहर की रहने वाली है। उसके परिवार को सूचना दी गई है या नहीं।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि हम घटना से जुड़े हुए हर पहलू की जांच कर रहे हैं। इन्वेस्टिगेशन के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि यह घटना हादसा है, आत्महत्या है अथवा हत्या है।
बाबा रामदेव के आश्रम में युवती का नाम साध्वी वेदाग्या बताया गया है। उम्र 26 साल।
गुरुकुल में अध्ययन करने के अलावा सेवाएं भी दे रही थी।
पता चला है कि एक सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट पब्लिक नहीं किया है।
पता चला है कि युवती मध्यप्रदेश के मंदसौर की रहने वाली है।

Back to top button