katniमध्यप्रदेश

बाकल में बोले शिवराज-15 साल सत्ता से बाहर रहने के कारण “कांग्रेस को गुस्सा आता है”

कटनी। मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बहोरीबंद विधानसभा के बाकल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
20181116 174933

उन्होंने कांग्रेस के गुस्सा आता है विज्ञापन पर केंद्रित अपने भाषण में कहा कि इन दिनों टीवी पर कांग्रेस का गुस्सा आता है विज्ञापन आ रहा है। सच्चाई यह है कि 15 सालों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस को गुस्सा आता है।
20181116 172851

सीएम ने कहा कि प्रदेश को 54 साल में कांग्रेस ने बीमारू प्रदेश बना दिया था 15 साल में भाजपा ने सम्रद्ध मध्यप्रदेश बनाया इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है।

मुख्यमंत्री ने सड़क, शिक्षा, पानी बिजली पर राज्य सरकार के कार्यों की तुलना एक बार फिर से दिग्विजय सिंह के शासन काल से करते हुए उन्हें मि बंटाधार शब्द से सम्बोधित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उप चुनाव में जनता से भूल हो गई थी अब बहोरीबंद की जनता के पास भूल सुधार का मौका है।

श्री चौहान ने कहा कि जनता भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दे। बहोरीबंद के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो सम्बल योजना, 1 रुपये किलो गेहूं चावल, तीर्थदर्शन योजना जैसी तमाम योजनाओं को बंद कर देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ, ज्योतिरादित्य, तथा दिग्विजय सिंह दुष्प्रचार में जुटे हैं। लेकिन जनता सब जानती है। जनता ही 28 नवम्बर को इसका जवाब देगी। सीएम ने यहां के भाजपा प्रत्याशी प्रणय पांडे के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।

इससे पहले करीब डेढ़ घण्टे विलम्ब से पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह भी साथ आये। सभा के बाद सीएम ने ग्रहस्थ सन्त दद्दा जी से ग्राम कूडो पहुंच कर आशीर्वाद लिया तथा सड़क मार्ग से जबलपुर रवाना हो गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply