बाइक से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद, नर्मदा नहर के पास ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई

बाइक से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद, नर्मदा नहर के पास ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई
कटनी(YASH BHARAT.COM)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा पुलिस ने पिंडरई मोड़ के पास दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 80 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिंडरई मोड़ नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक काले रंग की एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें स्टाफ की मदद से पकड़ा गया।।पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार कोरी (32 वर्ष) निवासी नैगवां और परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल (40 वर्ष) निवासी करही (थाना उमरियापान) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके बैग से 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटर सायकल क्रमांक MP20NU=8316 को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जिला जेल झिंझरी भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में सउनि जयपाल सिंह, संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह, डुमनदास और गंधर्व की मुख्य भूमिका रही।








