Entertainmentमनोरंजन

बर्थडे से एक दिन पहले तैमूर ने की हॉर्स राइडिंग, देखें क्यूट तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान 20 तारीख को पूरे एक साल के हो जाएंगे। तैमूर के पहले बर्थडे को खास मनाने के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान ने पटौदी पैलेस को सबसे स्टीक जगह चुना है जिसके लिए सैफ और करीना बेटे के साथ वहां रवाना भी हो चुके हैं।

PunjabKesari

इस दौरान सैफ और करीना तैमूर के साथ हॉर्स राइडिंग करते नजर आए। जिसकी तस्वीर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। तस्वीर बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें सैफ-करीना और तैमूर साथ में हैं। खैर तैमूर लाल जैकेट में हमेशा की तरह ही बेहद क्यूट लग रहे हैं।

PunjabKesari

करिश्मा भी बच्चों और परिवार के साथ पटौदी पैलेस पहुंच चुकी हैं। वहीं से वो पल पल सोशल मीडिया पर अपडेट्स दे रही हैं। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर कब्जा जमाए रहती हैं।

Leave a Reply

Back to top button