बरेला-निवास रोड में ट्रक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत 2 गंभीर
जबलपुर, आशीष शुक्लाI। बरेला धनपुरी के पास पहाड़ीखेड़ा पट्रोलपम्प के सामने ट्रक ने बाईक सवार दंपति को टक्कर मारी दी टक्कर से दो की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें अंजलि यादव उम्र 10 वर्ष, सुशीला यादव 30 वर्ष का दुर्घटना स्थल में ही मौत ही गई जबकि दो गंभीर घायल है।
बरेला के ग्रामीण जनों की मांग रही है कि मनेरी रोड में आये दिन होती जा रही दुर्घटनाओं को देखते हुये बरेला से मनेरी के बीच बायपास रोड बनाये जाने की मांग चली आ रही है रोड यदि बन जाये तो दुर्घटना पर नियंत्रण लग सकता है।

