katniमध्यप्रदेश

बरही के चौक बाजार में कोरोना का कहर, 4 कोरोना पॉजिटिव मिले

बरही। चौक बाजार बरही में अब कोरोना कहर बरपा रहा है। पिता-पुत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चौक बाजार में रहने वाले एक चिकित्सक व बिचपुरा के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट बीती रात पॉजिटिव आई थी।

अब आज एक साथ चौक बाजार वार्ड नंबर 8 के 4 लोगो की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमे गुप्ता परिवार के पड़ोसी 2 सोनी परिवार व 2 अन्य गुप्ता परिवार के लोग शामिल है।

बुधवार व गुरुवार की रिपोर्ट मिलाकर संख्या एक साथ 6 पहुँचने से बरही में हड़कंप मच गया। बरही क्षेत्र में कोरोना केस की संख्या अब 15 पहुँच गई है, जबकि 40 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

Back to top button