VIDEO:छात्र की मौत पर भड़का आक्रोश 4 घण्टे लगा रहा जाम, मजिस्ट्रेट भी फंसे

बरही/कटनी। 8 वी के छात्र शुभम की मौत से आक्रोश से पिपरियाकला में सुबह से चक्काजाम के हालात थे । इस जाम में बरही व्यवहार न्यायलय के प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायधीश श्री पटेल भी फंस गए । वे कटनी से अपनी कार में सवार होकर बरही आ रहे थे।
छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीण किसी भी सूरत में किसी को नही निकलने दे रहे थे। हालांकि न्यायलय का कार्य अवरुद्ध न हो, इसके लिए पुलिस न्यायधीश को जाम से निकालने बाइक के माध्यम से प्रयास किया।
मांग कलेक्टर, एसपी को बुलाओ
सड़क हादसे में छात्र शुभम की दर्दनाक मौत के आक्रोशित पिपरियाकला सहित आस-पास के ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर पुलिस के साथ-साथ बरही तहसीलदार एमएल तिवारी ने मोर्चा संभाला, ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीण जिले के कलेक्टर-एसपी को मौके पर पहुचने की मांग कर रहे थे।








