बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: कुछ इस तरह लड़कियां बुलवाता था मैनेजर, आपत्तिजनक हालात में 6 गिरफ्तार
नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।पुलिस ने यहां एक होटल में छापेमारी कर मौके से होटल मैनेजर और दो लड़कियों सहित 6 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, थाना रामबाग की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुसैनपुरा चौक के नजदीक स्थित होटल महाजन इंटरनेशनल में सेक्स रैकेट (Sex Racket Expose) चलाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से होटल मैनेजर समेत 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।हैरानी की बात तो ये है कि होटल का मैनेजर ही ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध करवाता था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने अमनजीत सिंह उर्फ अमन निवासी न्यू कपूर नगर सुल्तानविंड रोड और होटल के मैनेजर कमल सिंह उर्फ कमल के साथ सन्नी सिंह निवासी गांव हस्ता कला फाजिल्का वर्तमान निवासी न्यू कपूर नगर सुल्तानविंड रोड, कंवलजीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी गोबिंद नगर सुल्तानविंड रोड, दीपा उदवानी निवासी महाराष्ट्रा वर्तमान निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, सुल्तानविंड और दविंदर कौर निवासी राम नगर एवेन्यू को गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा हो सकता है।

