बड़ी राहत : आधार से पैन कार्ड लिंक करने वालों को मिली मोहलत, 30 जून हुई अंतिम तारीख

aadhar card

अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से अब तक लिंक नहीं करा सके हैं तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 से बढ़ाकर 30 जून, 2021 तक कर दिया है। बता दें कि केंद्र ने कोरोना महामारी से उत्पन्न कठिनाइयों को देखते हुए ही इस तरह के फैसले लिए हैं।

इसे भी पढ़ें-  कलेक्ट्रेट परिसर में लोकायुक्त की बड़ी दबिश: ट्राइबल विभाग का कर्मचारी ललित अहिरवार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; मच गया हड़कंप