katniमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में संदिग्ध वार्ड में भर्ती महिला की कोरोना रिपोर्ट आने के पहले मौत

कटनी। जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती एक महिला की कोरोना रिपोर्ट आने के पहले मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सतना जिले के अमदरा निवासी 60 वर्षीय एक महिला विगत 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद इलाज के लिए कटनी जिला चिकित्सालय में आई थी।

IMG 20200810 WA0004

जिसे संदिग्ध वार्ड में भर्ती करते हुए उसका सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बताया जाता है कि रिपोर्ट आने के पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके शव को फिलहाल पोस्टमार्टम ग्रह में रखकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।

Back to top button