Coronakatniमध्यप्रदेश
बड़ी खबर : कटनी में लैब टेक्नीशियन सहित 4 नए मरीज, साढ़े 3 सौ के पार पहुंचे कुल संक्रमित
कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अब साढ़े 300 को पार कर गया है। आज सुबह सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली 249 सेम्पल की रिपोर्ट में 4 नए मरीज सामने आए।
इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 352 तक पहुंच गई है। 4 दर्जन नए मरीजों में एक शहर तो बाकी तीन विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के हैं।
जानकारी के मुताबिक गड्ढा टोला निवासी एक 52 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ही विजयराघवगढ़ अस्पताल में पदस्थ 32 वर्षीय लैब टेक्नीशियन, ग्राम भैंसवाही निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग एवं 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
बताया जाता है कि कल मंगलवार को 311 लोगों के सेम्पल लेकर जांच के लिए सुप्राटेक अहमदाबाद भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अब गुरूवार को आएगी।








