
कटनी। जिले में आज कोरोना संक्रमण से छठवीं मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी 50 वर्षीय मुकेश परयानी विगत 4 अगस्त को कोरोना से संक्रमित हुआ था।
उसे माधवनगर के उत्कृष्ट स्कूल के छात्रावास स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि कल रात मुकेश को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलते ही उसे 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां आज सुबह 5.30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृत्यु उपरांत शासन के प्रोटोकॉल के तहत माधवनगर इमलिया रोड स्थित मुक्तिधाम में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।








