Latest

बड़ी खबर : कटनी में आरटीपीसीआर की जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव, रेपिड एंटीजन में मिले 7 नए पॉजीटिव केस

कटनी(आशीष रैकवार)। पिछले 24 घंटे में जिले में 610 लोगों की जांच में 7 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। सभी पॉजीटिव केस रेपिड एंटीजन की जांच में सामने आए हैं।

IMG 20210528 WA0004

बताया जाता है कि 26 मई को रेपिड एंटीजन किट से की गई 406 सेम्पल की जांच में 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 26 मई को को 204 लोगों के सेम्पल (आरटीपीसीआर) सुप्राटेक अहमदबाद की प्राईवेट लैब इंदौर भेजे गए थे, जिसमे से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इस तरह जिले में आज संक्रमण की दर 1.14 प्रतिशत रही। इन 7 पॉजीटिव केस को मिलाकर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 340 हो गई है।

200 से नीचे आए एक्टिव केस
जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 200 से नीचे हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज जिले में कुल 192 एक्टिव केस हैं। जिसमे 24 जिला चिकित्सालय, 14 निजी चिकित्सालय एवं 154 होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। एक्टिव केस की संख्या भी हर दिन नीचे आ रही है।

67 डिस्चार्ज, एक की मौत
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में में जिले में 67 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

इस तरह अब तक कुल 9 हजार 42 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। जिले में मौतों का सरकारी आंकड़ा 106 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक एक लाख 26 हजार 824 लोगों की जांच की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम