Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katni

बड़ी खबर : कटनी की महिला और उसके दो बच्चों ने दी कोरोना को मात

कटनी। गाजियाबाद से कटनी लौटने के बाद संक्रमित हुए एक ही परिवार के तीन लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

विश्राम बाबा निवासी महिला और उसके बेटा-बेटी को ठीक होने के बाद कल 7 जुलाई को जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से तीनों को छुट्टी दे दी गई है।

गाजियाबाद से कटनी लौटने के बाद हुए थे संक्रमित

बताया जाता है कि तीनों को अभी सात दिन तक घर पर ही क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

विदित हो कि तीनों लोग विगत 24 जून को गाजियाबाद से कटनी लौटे थे और इसके बाद कोरोना से संक्रमित हुए थे, जिनका उपचार कोविड वार्ड में चल रहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम