Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

बड़वाह के नावघाट खेड़ी में नर्मदा नदी में नाव पलटी , 9 लोगों को बचाया

बड़वाह। नावघाट खेड़ी पर नर्मदा में शुक्रवार को नाव पलट गई। नाव डूबने से उसमें सवार कई लोगों की जान आफत में आ गई। जानकारी के अनुसार नाव में सवार सभी लोग महू के रहने वाले थे। वे बड़वाह रिश्तेदारों के घर आए थे। समय मिलने पर शुक्रवार को नर्मदा घूमने गए थे। 9 लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया। जब‍कि‍ कुछ लोगोंं की तलाश की जा रही है।

एसडीएम बड़वाह प्रवीण फूल पगारे के अनुसार नाव में कुल 13 लोग थे, जिसमें से 10 को बचा लिया गया है और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन पुरुषों की तलाश जारी है। सभी सिरवाय (बड़वाह अनुविभाग) और महू निवासी बताए गए हैं।

नाव में घूमते समय अचानक नाव का संतुलन बिगड़ने नाव नर्मदा में पलट गई। उसमें सवार लोगों डूबने लगे। घाट पर मौजूद नाविकों और गोताखोरो ने तत्काल मौके पहुंचकर कर 8 लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम