FEATUREDराष्ट्रीय

बजट से पहले PSU बैंकों को लेकर सरकार ने किया बड़ा एेलान

नई दिल्ली।  सरकार ने पी.एस.यू. बैंकों को एक अहम फैसला किया है। जल्दी ही पीएसयू बैंकों में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की पूंजी डाली जाएगी।  अरुण जेतली ने कहा कि बैंकों की समस्या को खत्म करना हमारा मकसद है। वित्त मंत्रालय एक ऐसा मेकनिजम बनाने की कोशिश कर रहा है जिसमें पहले से आ रही दिक्कतों का समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2017 में बैंकों के रीकैपिटलाइजेशन का फैसला हुआ था। इसमें बैंक रीकैपिटलाइजेशन का दायरा बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया था। लगातार बढ़ रहे एनपीए के कारण सरकारी बैंकों की हालत खराब हो चुकी है। उनका मकसद सरकारी बैंकों में बेहतर गवर्नेंस बरकरार रखना है। इस मौके पर बैंकिंग सचिव ने कहा कि सरकारी बैंकों में रखा आम आदमी का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। सभी बैंकों में जरूरी फंड का जो स्तर चाहिए उसे बरकरार रखा जाएगा। बैंकिग सचिव ने कहा कि सरकारी बैंकों का मकसद ग्राहकों को संतुष्ट करना है।

किस बैंक मं डाली जाएगी कितनी पूजी

एस.बी.आई.8800 करोड़ रुपए
पी.एन.बी.5473 करोड़ रुपए
बैंक ऑफ बड़ौदा5375 करोड़ रुपए
केनरा बैंक4865 करोड़ रुपए
यूनियन बैंक4524 करोड़ रुपए
सिंडिकेट बैंक2839 करोड़ रुपए
आंध्रा बैंक1890 करोड़ रुपए
पंजाब एंड सिंध बैंक 785 करोड़ रुपए
आईडीबीआई बैंक10610 करोड़ रुपए
बैंक ऑफ इंडिया 9232 करोड़ रुपए
यूको बैंक 6507 करोड़ रुपए
सेंट्रल बैंक 5158 करोड़ रुपए
आईओबी4694 करोड़ रुपए
ओबीसी3571 करोड़ रुपए
देना बैंक3045 करोड़ रुपए
बैंक ऑफ महाराष्ट्र3173 करोड़ रुपए
यूनाइटेड बैंक2634 करोड़ रुपए
कॉरपोरेशन बैंक2187 करोड़ रुपए
इलाहाबाद बैंक1500 करोड़ रुपए
विजया बैंक1277 करोड़ रुपए

Leave a Reply

Back to top button