बच्चों पर वैक्सीन की टेस्टिंग की तैयारी, ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर बोले- इस साल भी कोरोना के साथ रहना होगा

flu-vaccine_corona

मॉडर्ना और फाइजर भी कर रहीं ट्रायल
ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ट्रायल के चीफ रिसर्चर्स एंड्रयू पोलार्ड ने कहा कि ज्यादातर बच्चे कोरोना से गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए। यह जरूरी है कि वैक्सीन के जरिए उन्हें भी सुरक्षित किया जाए। कुछ बच्चों को वैक्सीनेशन से फायदा हो सकता है। 50 से ज्यादा देशों में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। यह वैक्सीन एस्ट्राजेनेका बतानी है। इसे 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही लगाया जाता है।

दूसरी फार्मा कंपनियां भी बच्चों पर कोरोना के टीके का ट्रायल कर रही हैं। फाइजर की वैक्सीन को 16 साल के बच्चों पर इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है। कंपनी ने अक्टूबर में 12 साल के बच्चों में इसके डोज का ट्रायल शुरू किया। वहीं, दिसंबर में मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया।

वैक्सीनेशन में ब्रिटेन पिछड़ा
ब्रिटेन में अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का एक डोज मिल चुका है। सरकार ने सोमवार तक 1.5 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट करने का टारगेट तय किया है। BBC न्यूज के मुताबिक, देश के हेल्थ मिनिस्टर मैट हैनकॉक का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि कोरोना साल के आखिर तक इलाज करने लायक बीमारी बन जाएगी।

रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट
दुनिया के जिन 74 देशों में वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है, वहां नए मरीजों में गिरावट दर्ज होने लगी है। 11 जनवरी के बाद दुनिया में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट आ चुकी है। 11 जनवरी को रोज मिलने वाले मरीजों का औसत 7.98 लाख था, अब 4 लाख है।

मरीजों के आंकड़े में ऐसी तेज गिरावट कोरोना दौर में पहली बार देखने को मिली है। खास बात यह है कि दुनिया में पहली बार ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। अभी कुल 2.54 करोड़ सक्रिय मरीज हैं। एक महीने पहले 2.69 करोड़ थे।

दुनिया में अभी 10.88 करोड़ केस हैं। अब तक महामारी से कुल 23.97 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात ये कि 8. 91 करोड़ मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका28,118,795492,78918,042,596
भारत10,894,638155,60910,600,905
ब्राजील9,765,694237,6018,678,327
रूस4,057,69879,6963,577,907
UK4,027,106116,9082,125,331
फ्रांस3,427,38681,448238,753
स्पेन3,056,03564,747N/A
इटली2,710,81993,3562,216,050
तुर्की2,572,19027,2842,461,204
जर्मनी2,332,42065,2382,112,000

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

भारत में अब दुनिया के 10% कुल मरीज हैं, 3 महीने पहले 20% थे

11 फरवरी 2021: कुल मरीजों में हिस्सेदारी

अमेरिका25.8%
भारत10.3%
ब्राजील8.9%
रूस3.8%
इंग्लैंड3.7%
बाकी दुनिया47.5%

11 नवंबर 2021: कुल मरीजों में हिस्सेदारी

अमेरिका21.5%
भारत20.2%
ब्राजील12.4%
रूस3.5%
फ्रांस2.6%
बाकी दुनिया39.8%