#Katni: बच्चों के साथ तो कोई पूरे परिवार के साथ पहुंचा नई सरकार चुनने
कटनी। आज मतदान के दौरान शहर में अलग-अलग नजारे भी देखने मिले। मतदान के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई अपने बच्चों को साथ लेकर मतदान करने के लिए पहुंचा तो कोई पूरे परिवार के साथ।

पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में वोटरों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचने लगे थे।
वोट डालने के बाद मतदाता कैमरे में अपनी फोटो कैद करना नहीं भूले।
किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने प्रेस फोटोग्राफरों के कैमरे में अपनी फोटो कैद करवाई।

गुरूनानक वार्ड निवासी समाजसेवी एम जे एस लांबा अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।


