बच्ची सहित तालाब में नहाने गए चार मासूम, गांव वालों को मिली दर्दनाक खबर


घटना जिले के चुरहट थाना इलाके की है, जहां गांव के ही एक तालाब में चार छोटे-छोटे मासूम नहाने के लिए गए. काफी देर बीत जाने के बाद जब वापस नहीं आए तो घर वालों को आशंका हुई. इसके बाद तालाब के किनारे पता चला कि चारों की डूबने से मौत हो गई.
मृतकों में 3 बच्चे एवं एक बच्ची है. दो लड़के हिमांशु पटेल 12 वर्ष, दीपांशु पटेल 10 वर्ष, दिलीप कुमार पटेल राम नगर निवासी के पुत्र हैं. एक लड़का आयुष पटेल उम्र 13 वर्ष दिलीप पटेल का भांजा बताया जा रहा है और लड़की जगत बहादुर पटेल की बेटी बताई जा रही है. इस खबर की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर रवाना हो गई. पुलिस जांच कर रही है कि तालाब में चारों की एक साथ डूबकर मौत कैसे हो गई.
जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की कि चारों मासूमों की मौत हुई है. हालांकि उनका कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.








