राष्ट्रीय
बच्ची ने गलती से असली बंदूक को समझ लिया खिलौना, मां को मार दी गोली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली में रविवार को एक बच्ची ने असली बंदूक को ही खिलौना समझ लिया और खेल-खेल में अपनी मां को ही गोली मार दी। हैरानी की बात ये है कि इस लोडेड पिस्तौल को खिलौना समझकर खुद मां ने बच्ची को दिया था जो कि उन्हें घर के बाहर मिली थी।









