katniLatestखेल

फ्लड लाइट से नहाया फारेस्टर खेल मैदान, SYNA इन्विटेशनल कप में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट सा नजारा

फारेस्टर खेल मैदान में आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट सा नजारा दिखा, दूधिया रोशनी से नहाए कटनी के फारेस्टर खेल मैदान में क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं आम लोगों की भी इस आयोजन को देखने भीड़ उमड़ी। मैदान में लगी बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन और प्रत्येक चौके छक्के पर आईपीएल की तर्ज पर बजते गीत सब कुछ सायना इन्विटेशनल कप में इंटरनेशनल अहसास करा रहा था। हर खेल प्रेमी ने इस आयोजन की खूब प्रशंसा की।

IMG 20180604 WA0084

कटनी। सायना इनविटेशनल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। रोजाना होने वाले मैचों में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में पहुंचकर मैचों का आनंद उठा रहे हैं और मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

IMG 20180604 WA0086

सायना इनविटेशनल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज सोमवार को पहला मुकाबला उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन वाराणसी और जलगांव के बीच खेला गया। जिसमे उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन वाराणसी ने जलगांव को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया।

IMG 20180604 WA0093

इसके पहले यूपीसीए के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यूपीसीए ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाये। जिसमे शुभम चौबे ने 41 बाल पर 63 रन, निशांत ने 35 बाल में 33 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। जलगांव की ओर से घनश्याम ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जलगांव की पूरी टीम यूपीसीए की घातक गेंदबाजी और उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षण के आगे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 117 रन बनाकर आउट हो गई। जलगांव की ओर से शुभम ने 25, वरुण ने 19 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिना सके। यूपीसीए की ओर से अविनाश ने 3 व आशीष ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। स्कोरिंग में नवीन राजलानी और कॉमेंट्री में सुदामा गंगवानी, हरिशंकर बाजपेयी, शैलेश चंदेल रहे। अंपायरिंग में सन्दीप बक्श ओर आनंद त्रिपाठी रहे।

IMG 20180604 WA0085

टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला शाम 5 बजे से कटनी ओर केवायसी इंदौर के बीच खेला गया। इंदौर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ओर निर्धारित 20 ओवर मैं 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाये। जिसमे मोहित झावा ने 53, रणजी खिलाड़ी धर्मेश पटेल ने 27, गौतम रघुवंशी ने 27 ओर अंडर 23 मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अतुल कुशवाहा ने 27 रनों के योगदान दिया। कटनी की ओर से उदित नारायण ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा राजा खान, अनश और शुभम नव1-1 विकेट लिया। खबर लिखे जाने तक कटनी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी थी।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी गोपाल शर्मा, प्रभु बैरागी, सायना ग्रुप के अध्यक्ष संदीप बाजपेयी पप्पू, राकेश गौतम मामा, प्रभु बैरागी, मृणाल बैनर्जी, शैलेश सिंह चन्देल, आशीष पाठक, निक्कू सलूजा, कर्ण सिंह चौहान, मनीष पाठक, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, राजू शर्मा, सुशील बरसैयां, सुबीर चतुर्वेदी, नीरज नगरिया, लॉबी चतुर्वेदी, राजू शर्मा, संजय गिरी, पत्रकार आशीष रैकवार, विवेक शुक्ला, अजय शर्मा, प्रेमप्रकाश दीक्षित, मृदुल द्विवेदी, विनोद दुबे, मनीष लालवानी, राजेश रोहरा, सुभाष साहू, राजेश रोहरा, राजकुमार राजा सोनी, राहुल झा, हरमीत सिंह, नीरज दुबे, हर्ष पांडे, लकी कनकने, विनय जायसवाल, सचिन तिवारी,  हर्ष बडग़ैंया, अरशद मंसूरी, कपिल मिश्रा, अंकित अग्निहोत्री, अभिषेक जायसवाल, साकेत अग्रवाल, सुदामा गंगवानी, हरीशंकर बाजपेयी, विभाष पाटिल, संजीव श्रीवास्तव, शांतनु बैनर्जी, भागीरथ कचेर की उपस्थिति रही।

IMG 20180604 WA0090

Leave a Reply

Back to top button