Latest

फ्रेंडशिप बैंड नहीं, इस बार दोस्तों को गिफ्ट करें ये चीजें

परंपरा डेस्‍क। मां-बाप, भाई- बहन का रिश्ता तो हमें जन्म लेने के साथ ही मिलता है। मगर इन सब से अलग एक रिश्ता है जो हम खुद बनाते हैं वह दोस्ती। दोस्तों के बिना जिंदगी में कोई रंग नहीं होता। दोस्तों की दोस्ती को सैलिब्रेट करने के लिए हर साल 5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन अपने जिगरी यार को अपनी फीलिंग्स बताने के लिए आप गिफ्ट का सहारा ले सकते हैं। अगर आपने दोस्त को फ्रेंडशिप बैंड के अालाव कुछ और देना चाहते हैं तो यहां से आइडिया लें सकते हैं।

  1. Chocolate
    अपनी दोस्ती में और भी मिठास भरने के लिए चॉकलेट दे सकते हैं। वैसे भी कहते हैं ना कि खुशी के मौके पर मुंह मीठा करना तो बनता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहते हैं ये तो एक दम परफैक्ट ऑप्शन है।

 

  1. Photo frame
    आजकल मार्किट में तरह-तरह के फोटो फ्रेम अपलब्ध हैं। आप चाहे तो फोटोफ्रेम में अपने दोस्तों के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें भी लगा सकते हैं। एेसे गिफ्ट से आपको पुरानी यादें सहेजने में मदद मिलेगी।

 

  1. Beer mugs and shot glass
    दोस्तों को बीयर मग और शॉट ग्लास देकर अपनी दोस्ती को और परवान चढ़ा सकते हैं। ये गिफ्ट भी दोस्त को देने के लिए परफैक्ट है।

 

4.Coffee Mug
कॉफी मग भी गिफ्ट में दे सकते हैं। आप चाहे तो कॉफी मग पर अपने दोस्त के साथ अपनी पिक्चर भी लगवा सकते हैं। इसको देखकर आपके दोस्त खुश हो जाएगा।

  1. Bags
    जूट बैग्स, खूबसूरत कपड़े के बैग और फेब्रिक कलर से पेंट किए गए व्हाइट बैग भी दे सकते हैं जो बेहद ही स्टाइलिश लगते हैं।

 

  1.  Yellow Flowers
    पीले फूल दोस्ती की निशानी है। अगर आपने किसी दोस्त को पीले फूल देते हैं तो वह समझ जाएगा कि आप आगे भी इस दोस्ती को बरकरार रखना चाहते हैं।

 

  1. Aromatic Perfumes
    परफ्यूम भी फ्रेंडशिप डे पर देने के लिए बेस्ट गिफ्ट है। अपनी दोस्ती में एक प्यारी सी महक लाने के लिए परफ्यूम दें।

Leave a Reply

Back to top button