Sportsक्रिकेटखेल

फ्रेंच ओपन में जीत के बाद सेरेना बोली- मेरी बेटी मुझ पर गर्व करे

पेरिसः सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन में संघर्षपूर्ण जीत के बाद कहा कि वह चाहती है कि उनकी बेटी उन पर गर्व करे। इस 36 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने और दूसरे सेट में र्सिवस टूटने के बाद वापसी की तथा आॅस्ट्रेलिया की एशलीग बर्टी को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। तीन बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अपने काले ‘कैटशूट’ में मैच खेलने के लिए उतरी थी।2018 6image 11 25 321078000serena ll

वह 2017 में आॅस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रही हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने बेटी अलेक्सिस ओलंपिया ओहनियान को जन्म दिया। इसके बाद वह खून के थक्के जमने की बीमारी से भी पीड़ित हो गयी थी। सेरेना ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है। मैं यहां खेलकर बहुत खुश हूं। मैं पहला सेट हार गयी और तब मैंने सोचा कि मुझे अपनी तरफ से पूरा जोर लगाना चाहिए और इसके बाद असली सेरेना सामने आयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल वीनस के साथ युगल खेलने के लिए उतरूंगी। मुझे एकल और युगल खेलने में कोई दिक्कत नहीं। मैं अपनी जीजान लगा दूंगी।’’ सेरेना ने कहा, ‘‘यह वापसी के बाद मेरा पहला ग्रैंडस्लैम है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं। मैं एक दिन अपनी बिटिया से कहना चाहती हूं कि मैंने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था।’’

Leave a Reply

Back to top button