Latestउत्तरप्रदेश

फ्रिज-अलमारी और अटैची में मिले पत्नी, बच्चों के शव, फांसी पर लटका मिला पति

इलाहाबाद। यहां के घुमनगंज थाना क्षेत्र  में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के पीपलगांव में एक किसान पत्नी और तीन बेटियों को मारकर खुद फांसी पर लटक गया. पत्नी की लाश फ्रिज में, जबकि दो बेटियों के शव आलमारी और अटैची में मिले. एक बेटी की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी. फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से हत्या के बाद उसने ख़ुदकुशी की.

सूचना मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी के साथ आईजी और एडीजी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि पीपलगांव में उर्फ़ शाह गांव का मनोज कुशवाहा उर्फ़ भल्लू (35) इलाके का समृद्ध किसान था. घर में उसकी पत्नी सुनीता, पिता गुलाबचंद, भाई गोपाल और उसकी पत्नी साधना रहती थींं. मनोज की तीन बेटियां सृष्टि (8), शिवानी (6) व सोनू (3) थीं. गुलाब ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे खेत से लौटा तो मनोज का कमरा बंद था. कमरे से टीवी चलने की आवाज आ रही थी. कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला. साधना ने बताया कि दोपहर से ही कमरा बंद है. तब गुलाब ने प्रधान रामानंद पाल को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. रात में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी के शव बरामद किए..

Leave a Reply

Back to top button