फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर हस्तियों की लिस्ट में PM मोदी का नाम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कर्नाटक चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं और इस बीच फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में उनका नाम शामिल हुआ है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में पीएम मोदी को 9वां स्थान दिया गया है वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले नबंर पर हैं। उनके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन दूसरे नबंर पर हैं।

खबरों के अनुसार यह लिस्ट 2017 की है जो हाल ही में जारी की गई है। इसमें पीएम मोदी पिछली दो लिस्ट की तरह ही अपने मुकाम पर कायम हैं। इस लिस्ट को लेकर फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इसे एक व्यक्ति की ढेरों लोगों पर पावर, आर्थिक स्त्रोत के आधार पर बनाया गया है।

फोर्ब्स ने नवंबर 2016 में पीएम मोदी द्वारा भ्रष्टाचार मिटाने के लिए नोटबंदी किए जाने के फैसले का हवाला देते हुए कहा है कि वो अब भी सबसे पसंदीदा बने हुए हैं।

इसमें आगे कहा गया है कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में अमेरिका, चीन के दौरे कर खुद को वैश्विक नेता के रूप में साबित किया है। साथ ही वो क्लाइमेट चेंज की मुद्दे से निपटने के मामले में अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

अंबानी का भी नाम

इस लिस्ट की एक और मजेदार बात यह है कि इसमें पीएम मोदी के अलावा मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। उन्होंने अपने जियो लॉन्च के साथ भारत जैसे बाजार में प्राइज वॉर शुरू कर दी।

लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल व अमेजन के बॉस जेफ बेजोस उनके बाद हैं। लिस्ट में फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग 13वें नंबर पर हैं जबकि एपल सीईओ टिम कुक 24वें नंबर पर

Exit mobile version