फेस्टिवल मंथ रहेगा मार्च खूब मिलेंगी छुट्टियां

धर्म डेस्क। देशभर में होली का माहौल है। मार्च के महीने की शुरुआत होली से होने जा रही है। वैसे देखा जाए तो यह महीना त्योहारों से भरा रहेगा। शुरुआत त्योहार से होगी और खत्म भी त्योहार पर ही होगा। होली, नवरात्रि, महावीर जयंती और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार इस महीने में आ रहे हैं। हम मार्च के त्योहारों के बारे में बताएंगे –

मार्च महीने में हिंदू नव वर्ष संवत 2075 शुरू होगा। वहीं होली, धुलेंडी, शीतला सप्तमी, रामनवमी, महावीर जयंती सहित मिलाकर पूरे महीने में 9 पर्व आ रहे हैं। इससे पूरा महीना ही त्योहारों के बीच में गुजरेगा।

9 साल बाद हनुमान जयंती मार्च में

हनुमान जयंती 31 मार्च को है। 9 साल बाद ऐसा मौका है कि हनुमान जयंती मार्च में आई है। इसके पहले 2008 में ऐसा हुआ था। 2009 से 2017 तक हनुमान जयंती अप्रैल में आई थी। इस बार अधिक मास है, इससे दो ज्येष्ठ हैं। चैत्र मास जल्दी आ रहा है और मार्च में सारे त्योहार भी आ रहे हैं।

त्योहारों के कारण छुट्टियां भी खूब

त्योहारों की वजह से मार्च महीने में छुट्टियां भी ज्यादा रहेंगी। सात छुट्टियों में चार छुट्टियां रविवार की और तीन छुट्टियां अन्य दिनों की है। इनमें 2 मार्च को धुलेंडी, 29 मार्च को महावीर जयंती और 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी शामिल है।

सबसे ज्यादा त्योहार वाला महीना मार्च

ऐसा बहुत कम होता है जब 1 महीने में इतने सारे त्योहार आते हैं। मार्च में ऐसा ही पावन अवसर आ रहा है। होली, नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती आदि एक साथ आने से मार्च सबसे ज्यादा त्योहार वाला महीना रहेगा।

कब कौन-सा त्यौहार

 

Exit mobile version