Latestउत्तरप्रदेश

फेसबुक LIVE में दोस्त लगाते रहे गुहार और युवक झूल गया फांसी पर

आगरा जिले में बुधवार को एक युवक ने फेसबुक लाइव पर दोस्तों से बातचीत करते-करते खुदकुशी कर ली. बताया जाता है खुदकुशी करने वाला युवक बेरोजगार था और नौकरी नहीं मिलने की निराशा में उसने मौत को गले लगा लिया.

मामला थाना न्यू क्षेत्र के त्रिवेणी विहार का है. खुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त मुन्ना कुमार के रूप में हुई है, जिसने एक बंद कमरे में फेसबुक लाइव के दौरान फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली. फेसबुक लाइव पर खुदकुशी करने से पहले युवक ने ‘जय हिन्द’ और ‘ये रात आखिरी है’ कहा. इसके बाद उसने पहले से लिखे एक सुसाइड नोट को अपनी जेब में रखा और फांसी पर लटक गया.

हालांकि फेसबुक लाइव के दौरान मृतक मुन्ना कुमार के दोस्त उससे खुदकुशी नहीं करने की गुहार भी लगा रहे थे, लेकिन दोस्तों की गुहार को अनसुना करते हुए युवक फांसी पर झूलकर गया.

Leave a Reply

Back to top button